# Buland Hindustan > Just another WordPress site ## Posts - [RJD विधायक दल का नेता बने तेजस्वी यादव, चुनावी हार पर बैठक में सामने आए अहम कारण](https://bulandhindustan.com/13580/tejashwi-yadav-became-the-leader-of-rjd-legislative-party-important-reasons-came-to-light-in-the-meeting-on-election-defeat/): बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष की जिम्मेदारी एक बार फिर तेजस्वी यादव को मिलने जा रही है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) विधायक दल की बैठक में उन्हें सर्वसम्मति से विधायक दल का नेता चुन लिया गया। यह बैठक तेजस्वी यादव के आवास पर आयोजित हुई, जिसमें निर्वाचित विधायकों के साथ लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, मीसा भारती सहित पार्टी के वरिष्ठ नेता मौजूद थे। हालांकि, लालू प्रसाद और राबड़ी देवी बैठक समाप्त होने से पहले ही बाहर निकल गए। बैठक में विधानसभा चुनाव में मिली हार के कारणों पर भी विस्तृत चर्चा हुई। पार्टी ने इस हार के पीछे चुनाव आयोग … - [कोरबा: लकड़ी तस्करों ने दो वनकर्मियों को बंधक बनाकर पीटा](https://bulandhindustan.com/13577/korba-wood-smugglers-took-two-forest-workers-hostage-and-beat-them/): कोरबा। करतला वन परिक्षेत्र में देर रात लकड़ी तस्करों ने दो वनकर्मियों पर जानलेवा हमला कर उन्हें बंधक बना लिया। अवैध लकड़ी कटाई रोकने पहुंचे वनपाल और बीट गार्ड पर पहले तस्करों ने बेरहमी से हमला किया, इसके बाद उन्हें जबरन वाहन में बैठाकर गांव ले जाया गया। गांव पहुंचने पर करीब 20–25 लोगों ने मिलकर दोनों वनकर्मियों के साथ दोबारा मारपीट की। घटना में एक दर्जन से अधिक तस्करों के नाम सामने आए हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ करतला थाने में गंभीर धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है। - [SIR कार्य में लापरवाही: महासमुंद में 9 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस](https://bulandhindustan.com/13574/sir-show-cause-notice-to-9-patwaris-in-mahasamund-for-negligence-in-work/): महासमुंद। छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) की प्रक्रिया जारी है। इसी दौरान महासमुंद जिले में SIR कार्य में लापरवाही सामने आने पर जिला निर्वाचन अधिकारी विनय लंगेह ने कड़ा रुख अपनाया है। उन्होंने संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। निर्देशों के अनुपालन में निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों ने बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त 9 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई सिविल सेवा आचरण नियम 1965 तथा लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1950 के प्रावधानों के तहत की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि … - [दीपक बैज का चेतावनी भरा अल्टीमेटम: 30 नवंबर तक नहीं घटीं बिजली दरें तो सीएम हाउस का घेराव](https://bulandhindustan.com/13571/deepak-baijs-warning-ultimatum-siege-of-cm-house-if-electricity-rates-are-not-reduced-by-30th-november/): रायपुर। बिजली दरों में बढ़ोतरी को लेकर पीसीसी चीफ दीपक बैज ने अल्टीमेटम दिया है। उन्होंने कहा कि 30 नवंबर तक बिजली दरें कम नहीं की गईं, तो दिसंबर के दूसरे सप्ताह में मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया जाएगा। दीपक बैज ने बताया कि बिजली बिलों की बढ़ोतरी किसी भी हालत में स्वीकार्य नहीं है। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि राज्य में बिजली उत्पादन होते हुए भी बिजली महंगी क्यों है, जबकि कोयले पर सेस खत्म हो गया है। बैज ने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने से जनता परेशान है और उन्होंने बिजली बिल हाफ योजना को तुरंत लागू … - [शिक्षक भर्ती घोटाला: पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को मिली ज़मानत, दो साल बाद जेल से रिहाई](https://bulandhindustan.com/13568/teacher-recruitment-scam-former-education-minister-partha-chatterjee-gets-bail-released-from-jail-after-two-years/): कोलकाता। शिक्षक भर्ती घोटाले के मुख्य आरोपी और पश्चिम बंगाल के पूर्व शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी को मंगलवार को ज़मानत मिल गई। वे 23 जुलाई 2022 से न्यायिक हिरासत में थे, जब प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने उन्हें इस मामले में गिरफ्तार किया था। शारीरिक अस्वस्थता के चलते चटर्जी को दक्षिण कोलकाता के मुकुंदपुर स्थित आरएन टैगोर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। ज़मानत आदेश के बाद मंगलवार दोपहर उन्हें वहीं से रिहा कर दिया गया। ईडी और सीबीआई, दोनों मामलों में मिली ज़मानतपार्थ चटर्जी को पहले ईडी के मामलों में ज़मानत मिल चुकी थी, जबकि सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें सीबीआई … - [UPSC CSE Mains Result 2025: जल्द जारी हो सकता है परिणाम, जानें पिछले 3 सालों में कब आया था रिजल्ट](https://bulandhindustan.com/13565/upsc-cse-mains-result-2025-result-may-be-released-soon-know-when-the-result-came-in-the-last-3-years/): अगर आप भी UPSC सिविल सेवा (CSE) मुख्य परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे, तो यह खबर आपके लिए महत्वपूर्ण है। उम्मीदवार अपने परिणाम का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) जल्द ही मेंस परीक्षा का परिणाम जारी कर सकता है। हालांकि आयोग की ओर से अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है कि रिजल्ट कब और किस समय जारी होगा। जैसे ही परिणाम घोषित होगा, उम्मीदवार UPSC की आधिकारिक वेबसाइट — upsc.gov.in या upsconline.nic.in पर जाकर अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स की मदद से रिजल्ट देख सकेंगे। 📅 पिछले 3 वर्षों में … - [दिल्ली ब्लास्ट की जांच तेज़, पाकिस्तान में मचा हड़कंप — पाक पत्रकार बोलीं, “सरकार डरी हुई है](https://bulandhindustan.com/13562/delhi-blast-investigation-intensified-stir-in-pakistan-pakistani-journalist-said/): दिल्ली में सोमवार शाम हुए धमाके की जांच तेज़ी से जारी है। जांच एजेंसियां हर कड़ी को जोड़ने में जुटी हैं। हालांकि भारत सरकार या किसी भी एजेंसी ने अभी तक पाकिस्तान का नाम सीधे तौर पर नहीं लिया है, लेकिन पाकिस्तान में पहले से ही घबराहट का माहौल है। पाकिस्तानी मीडिया चैनल्स लगातार सफाई देते नज़र आ रहे हैं कि इस हमले में उनका कोई हाथ नहीं है। “पाकिस्तान सरकार डरी हुई है” – पाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमीपाकिस्तानी पत्रकार आरजू काजमी ने कहा कि दिल्ली धमाकों के बाद पाकिस्तान सरकार डरी हुई है। उन्होंने बताया कि इस वक्त पाकिस्तान … - [मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से जेड ब्लू लाइफस्टाइल के संस्थापक की मुलाकात, छत्तीसगढ़ में टेक्सटाइल और गारमेंट पार्क में निवेश की इच्छा व्यक्त](https://bulandhindustan.com/13559/founder-of-jade-blue-lifestyle-meets-chief-minister-vishnudev-sai-interested-in-investing-in-textile-and-garment-park-in-chhattisgarh/): इन्वेस्टर कनेक्ट मीट, अहमदाबाद के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से जेड ब्लू लाइफस्टाइल के संस्थापक श्री जितेंद्र चौहान ने भेंट की और राज्य में टेक्सटाइल पार्क एवं गारमेंट पार्क की स्थापना में सहयोग की इच्छा व्यक्त की। मुख्यमंत्री श्री साय ने बताया कि नया रायपुर में 90 एकड़ क्षेत्र में टेक्सटाइल पार्क और 30 एकड़ क्षेत्र में गारमेंट पार्क विकसित किए जा रहे हैं, जहाँ निवेश की अपार संभावनाएँ हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कपड़ा और परिधान उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहायता प्रदान करेगी। - [India vs Australia: आखिरी टी20 रद्द, भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम की](https://bulandhindustan.com/13550/asia-cup-2025-trophy-dispute-can-be-resolved-soon-big-statement-from-bcci-secretary/): ब्रिस्बेन। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला बारिश की वजह से रद्द कर दिया गया। यह मैच ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में खेला जा रहा था। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया। भारतीय टीम ने 4.5 ओवर में बल्लेबाजी करते हुए बिना किसी नुकसान के 36 रन बना लिए थे, तभी तेज बारिश के कारण खेल रोकना पड़ा। बारिश न थमने के कारण मैच को रद्द घोषित कर दिया गया। इस परिणाम के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर … - [तुर्की में परफ्यूम डिपो में भीषण आग, 6 लोगों की मौत, 1 घायल](https://bulandhindustan.com/13547/major-fire-in-perfume-depot-in-turkiye-6-dead/): इस्तांबुल। उत्तर-पश्चिमी तुर्किये के कोकेली प्रांत में शनिवार सुबह एक परफ्यूम डिपो में भीषण आग लग गई। हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और आपातकालीन दल मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू किया। आग लगने के दौरान कई तेज धमाकों की आवाजें भी सुनाई दीं, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई। अधिकारियों के अनुसार, आग स्थानीय समयानुसार सुबह करीब नौ बजे लगी। कई विस्फोटों के बाद परफ्यूम डिपो में आग तेजी से फैल गई। फायर ब्रिगेड की टीमों ने लगभग एक घंटे … - [रामगोपाल साहू बने टुण्डरा तहसील अध्यक्ष, भोजराम साहू उपाध्यक्ष](https://bulandhindustan.com/13543/ram-gopal-sahu-became-tundra-tehsil-president-bhojram-sahu-became-vice-president/): टुण्डरा : साहू समाज टुण्डरा तहसील क्षेत्र का निर्वाचन शुक्रवार को गिधौरी स्थित साहू समाज धर्मशाला में संपन्न हुआ। इस दौरान समाज के सदस्यों ने सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चुनाव किया।तहसील अध्यक्ष पद के लिए रामगोपाल साहू और महेंद्र साहू के बीच मुकाबला हुआ। जिसमें रामगोपाल साहू ने दो बार तहसील अध्यक्ष रह चुके महेंद्र साहू को 16 वोटों से पराजित किया। वहीं तहसील उपाध्यक्ष (पुरुष) पद के लिए भोजराम साहू और मोतीलाल साहू के बीच हुए मुकाबले में भोजराम साहू ने 24 वोटों से जीत दर्ज की। इसी तरह महिला उपाध्यक्ष के रूप में लक्ष्मीन साहू, संगठन सचिव … - [बच्चे सहमे, सिस्टम चुप्पी साधे... संपादक की पत्नी इंसाफ़ की तलाश में](https://bulandhindustan.com/13540/children-are-scared-system-remains-silent/): रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में लोकतंत्र की आत्मा को झकझोर देने वाला दृश्य सामने आया है, जहाँ एक पत्रकार की पत्नी अपनी बेटियों के साथ न्याय की गुहार लेकर दर-दर भटक रही है। वह महिला जिसका पति एफआईआर में कहीं दर्ज नहीं, फिर भी आधी रात पुलिस ने उसके घर का ताला मशीन से तोड़ा, मंदिर में जूते पहनकर घुसी, और उसकी चूड़ियाँ तोड़ दीं। 10 अक्टूबर की रात का वो भयावह पल जब ‘बुलंद छत्तीसगढ़’ के संपादक मनोज पांडे के घर को एक छोटे-से युद्धक्षेत्र में बदल दिया गया। उस रात घर में केवल उनकी पत्नी सुनीता पांडे और … - [पत्रकारों का गुस्सा फूटा: सत्ता के दमन के खिलाफ कलम की एकजुट आवाज़](https://bulandhindustan.com/13537/anger-of-journalists-erupted-united-voice-of-pen-against-repression-of-power/): रायपुर। छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय में वरिष्ठ अधिकारी द्वारा पत्रकार से मारपीट और उसके बाद पुलिस की कथित मनमानी कार्रवाई के खिलाफ अब राज्यभर के पत्रकार संगठनों में उबाल है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग, बस्तर, राजनांदगांव और बालोद सहित लगभग सभी ज़िलों में मीडिया संस्थानों, और स्वतंत्र पत्रकारों ने एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन किया। पत्रकारों ने कहा, यह हमला किसी व्यक्ति पर नहीं, बल्कि चौथे स्तंभ की आत्मा पर है। प्रदेश के लगभग कई संगठनों ने गत दिवस जिला मुख्यालयों पर काली पट्टी लगाकर विरोध जताया और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपे। ज्ञापन में संवाद कार्यालय की घटना की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष … - [पत्रकारों से मारपीट और झूठे FIR के विरोध में मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन](https://bulandhindustan.com/13534/memorandum-submitted-to-chief-minister-against-assault-on-journalists-and-false-fir/): दुर्ग। प्रेस एंड मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन, नई दिल्ली द्वारा गुरुवार को दुर्ग जिले में पत्रकारों से मारपीट एवं झूठे FIR दर्ज कराने के विरोध में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को ज्ञापन सौंपा गया। एसोसिएशन ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय में कार्यरत एक अधिकारी द्वारा पत्रकारों के साथ की गई मारपीट, झूठे प्रकरण दर्ज कराने तथा पुलिस द्वारा बुलंद छत्तीसगढ़ समाचार पत्र के संपादक के घर पर की गई विधिविरुद्ध कार्रवाई की निष्पक्ष जांच कराई जाए। ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया है कि इस प्रकार की घटनाएं अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर प्रहार हैं और … - [पत्रकार सुरक्षा पर गंभीर आघात, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया ज्ञापन](https://bulandhindustan.com/13531/serious-blow-to-journalist-safety-memorandum-submitted-to-the-chief-minister/): जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त पत्रकार संगठनों ने पत्रकार सुरक्षा और स्वतंत्रता के मुद्दे पर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन में रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय के अधिकारी संजीव तिवारी द्वारा पत्रकार से मारपीट करने, झूठा अपराध दर्ज कराने और बुलंद छत्तीसगढ़ समाचार पत्र के संपादक मनोज पांडेय के घर में विधिविरुद्ध पुलिस कार्रवाई के संबंध में निष्पक्ष जांच और दंडात्मक कार्रवाई की मांग की गई है। इस ज्ञापन को पत्रकार राकेश कुमार साहू द्वारा अकलतरा तहसीलदार शशि भूषण सोनी को मुख्यमंत्री के नाम सौंपा गया। इसमें कहा गया कि लोकतंत्र के चौथे स्तंभ — पत्रकारिता — पर … - [पत्रकार से मारपीट और संपादक के घर में बर्बरता के खिलाफ सौंपा ज्ञापन](https://bulandhindustan.com/13523/memorandum-submitted-against-assault-on-journalist-and-vandalism-in-editors-house/): रायपुर। छत्तीसगढ़ संवाद कार्यालय में कार्यरत एक अधिकारी द्वारा पत्रकार से मारपीट करने और झूठी एफआईआर दर्ज कराकर बुलंद छत्तीसगढ़ समाचार पत्र के संपादक मनोज पांडेय के घर में पुलिस की विधिविरुद्ध कार्रवाई के विरोध में 24 अक्टूबर को राजधानी रायपुर के कलेक्टर, एसपी और गृहमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन मनोज पांडेय की पत्नी, बच्चों, अन्य पत्रकार साथियों और मीडिया प्रतिनिधियों द्वारा संयुक्त रूप से सौंपा गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार उपस्थित रहे। ज्ञापन में बताया गया कि बुलंद छत्तीसगढ़ समाचार पत्र में जनसंपर्क संचालनालय के अपर संचालक संजीव तिवारी के लंबे समय से एक ही … - [पाकिस्तान के कब्जे से जल्द आजाद हो सकता है पीओके?](https://bulandhindustan.com/13504/pok-may-soon-be-freed-from-pakistans-occupation/): नई दिल्ली: अफगानिस्तान के विदेश मंत्री अमीर खान मुत्तकी के भारत दौरे ने पाकिस्तान को हिला कर रख दिया है। मुत्तकी ने भारत के साथ संयुक्त बयान में जम्मू और कश्मीर पर भारत की संप्रभुता का स्पष्ट समर्थन किया, जिससे पाकिस्तान में पीओके (Pakistan-occupied Kashmir) के भविष्य को लेकर चिंता बढ़ गई है। अफगान अल्टीमेटम का मतलब अफगान विदेश मंत्री मुत्तकी ने पाकिस्तान को साफ चेतावनी दी कि अगर वह शांति वार्ता को आगे बढ़ाने में गंभीर नहीं है, तो अफगानिस्तान के पास अन्य विकल्प मौजूद हैं। हालांकि उन्होंने इन विकल्पों का विस्तार नहीं बताया, लेकिन राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं … - [भारत की ये ‘केमिकल पावर’ बना रही रूसी लड़ाकू विमानों को और खतरनाक](https://bulandhindustan.com/13500/this-chemical-power-of-india-is-making-russian-fighter-planes-more-dangerous/): नई दिल्ली। यूरोप की एक नई रिपोर्ट ने भू-राजनीतिक हलचल मचा दी है। रिपोर्ट में दावा किया गया है कि भारत अब रूस को ऐसे केमिकल्स की आपूर्ति कर रहा है, जिनका इस्तेमाल रूसी लड़ाकू विमानों के ईंधन की क्षमता बढ़ाने में किया जा रहा है। ये वही विमान हैं जिनसे रूस यूक्रेन पर हमले कर रहा है। रिपोर्ट के अनुसार, भारत इन केमिकल्स का सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता बनकर उभरा है। ‘द इंडिपेंडेंट’ की रिपोर्ट के मुताबिक, कीव स्थित एक थिंक टैंक का कहना है कि दिल्ली और मुंबई स्थित आधा दर्जन से ज्यादा भारतीय कंपनियों ने 2024 में रूस … - [भोजपुरी अभिनेता पवन की पत्नी ज्योति विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी में](https://bulandhindustan.com/13495/bhojpuri-actor-pawans-wife-jyoti-preparing-to-contest-assembly-elections/): बलिया। भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और भाजपा नेता पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अब राजनीति में कदम रखने जा रही हैं। ज्योति बिहार में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही हैं। इस बात की जानकारी उनके पिता रामबाबू सिंह ने रविवार को दी। रामबाबू सिंह ने कहा कि अगर पवन सिंह अपनी पत्नी ज्योति को फिर से अपना लें, तो वह चुनाव नहीं लड़ेंगी और उनके साथ पत्नी के रूप में सेवाभाव से रहेंगी। उन्होंने बताया कि वे एक-दो दिन में पटना जाएंगे, जहां निर्वाचन क्षेत्र और पार्टी संबद्धता को लेकर फैसला लिया जाएगा। काराकाट … - [भारतमाला रोड पर भीषण सड़क हादसा, कार ट्रक से टकराई, दो की मौत, तीन गंभीर](https://bulandhindustan.com/13490/horrific-road-accident-on-bharatmala-road-car-collides-with-truck/): बीकानेर। जिले के नापासर थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। भारतमाला रोड पर बाड़मेर से लूणकरणसर जा रही तेज रफ्तार कार ट्रक से जा टकराई, जिससे कार में तुरंत आग लग गई। हादसे में कार चालक मौके पर ही जिंदा जल गया, जबकि एक अन्य व्यक्ति ने इलाज के दौरान बीकानेर ट्रॉमा सेंटर में दम तोड़ दिया। पुलिस के मुताबिक, हादसे के समय कार में कुल छह लोग सवार थे। इनमें से तीन गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज पीबीएम अस्पताल में जारी है। घटना की सूचना मिलते ही नापासर पुलिस और फायर … - [ब्लिंकइट डिलीवरी बॉयज़ की गुंडागर्दी, महिला के साथ किया दुर्व्यवहार](https://bulandhindustan.com/13485/blinkit-delivery-boys-misbehaved-with-the-hooligan-woman/): भोपाल। राजधानी के कोलार इलाके स्थित दानिश हिल्स कॉलोनी में शनिवार रात ब्लिंकइट के डिलीवरी राइडर्स द्वारा की गई हिंसक वारदात से सनसनी फैल गई। ऑर्डर के भुगतान को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि डिलीवरी राइडर्स का एक समूह महिला के घर में घुस गया और घरेलू कर्मचारियों पर हमला कर दिया। इस दौरान महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का भी आरोप लगा है। पुलिस के अनुसार, घटना की शुरुआत तब हुई जब महिला ने ऑर्डर का भुगतान आंशिक रूप से नकद और बाकी ऑनलाइन करने की बात कही। इस पर डिलीवरी राइडर ने पूरा भुगतान नकद या पूरा … - [पाकिस्तान में हिंसा: गाजा युद्धविराम के विरोध में सैकड़ों वाहन जलाए, पुलिसकर्मी की हत्या](https://bulandhindustan.com/13480/violence-in-pakistan-hundreds-of-vehicles-burnt-in-protest-against-gaza-ceasefire-policeman-killed/): इस्लामाबाद। गाजा में युद्धविराम के बाद जहां लोग राहत और खुशी मना रहे हैं, वहीं पाकिस्तान में हालात बिगड़ गए हैं। कट्टरपंथी संगठन तहरीक-ए-लब्बैक पाकिस्तान (TLP) ने इजरायल और हमास के बीच हुए युद्धविराम का विरोध करते हुए सड़कों पर हिंसा भड़का दी है। लाहौर और उसके आसपास के इलाकों में TLP कार्यकर्ताओं ने सैकड़ों वाहनों में आग लगा दी, पुलिस पर हमला किया और जमकर तोड़फोड़ की। हिंसक झड़पों के दौरान एक पुलिसकर्मी की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि प्रदर्शनकारियों का मकसद इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास के बाहर फिलिस्तीन के समर्थन में रैली करना था, … - [बिना वॉरंट आधी रात गेट तोड़कर घर में घुसी पुलिस, महिलाओं से किया अभद्र व्यवहार](https://bulandhindustan.com/13473/police-entered-the-house-without-warrant-by-breaking-the-gate-at-midnight-and-misbehaved-with-the-women/): रायपुर। राजधानी रायपुर में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात एक पत्रकार के घर में पुलिस के अचानक पहुंचने से हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, बुलंद छत्तीसगढ़ के संपादक मनोज पांडे के घर पुलिस की कई गाड़ियाँ रात लगभग 1 बजे पहुंचीं और गेट तोड़कर जबरन अंदर घुस गईं। घटना के समय घर में केवल महिलाएँ मौजूद थीं। संपादक की बेटी वंशिका पांडे ने बताया कि रात करीब 1 बजे 5 से 6 पुलिस वाहन उनके घर पहुंचे। पुलिसकर्मी लगातार गेट खटखटाते और बेल बजाते रहे। जब उन्होंने बाहर आकर पूछा कि क्या बात है, तो पुलिसकर्मियों ने कहा— “हम आपके … - [धान खरीदी की तैयारियों पर मुख्यमंत्री का बड़ा एक्शन, कहा- गड़बड़ी मिली तो जिम्मेदार होंगे कलेक्टर](https://bulandhindustan.com/13468/chief-minister-said-big-action-on-preparations-for-paddy-procurement-if-any-irregularities-are-found-then-collector-will-be-responsible/): रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक व्यवस्था और जनसेवा की गुणवत्ता को और बेहतर बनाने के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मंत्रालय (महानदी भवन) में तीन दिवसीय प्रशासनिक समीक्षा बैठक की शुरुआत की। इस बैठक में प्रदेशभर के कलेक्टर, संभागायुक्त और विभागीय सचिव शामिल हैं। पहले दिन खाद्य विभाग और स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा की गई। सीएम साय ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि जहां भी गड़बड़ी मिलेगी, वहां संबंधित कलेक्टर को जिम्मेदार माना जाएगा। धान खरीदी को लेकर सीएम साय के निर्देश: … - [महिला एवं बाल विकास विभाग में अधीक्षक पदों पर भर्ती, 8 नवंबर तक करें आवेदन](https://bulandhindustan.com/13463/recruitment-for-superintendent-posts-in-women-and-child-development-department-apply-till-8th-november/): रायपुर। सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए सुनहरा अवसर है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत बाल देखरेख संस्था (Child Care Institution) में अधीक्षक पदों पर भर्ती के लिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने नोटिफिकेशन जारी किया है। इस भर्ती के तहत कुल 55 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 8 नवंबर 2025 तक आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.psc.cg.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की प्रक्रिया:ऑनलाइन आवेदन 10 अक्टूबर 2025 से शुरू हो चुके हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 8 नवंबर 2025 (रात 11:59 बजे) निर्धारित की … - [रायपुर में अब नहीं दौड़ेंगी धुआं छोड़ती सिटी बसें, हीरापुर जरवाय में बनेगा नया ई-बस डिपो](https://bulandhindustan.com/13459/smoke-emitting-city-buses-will-no-longer-run-in-raipur-new-e-bus-depot-will-be-built-in-hirapur-jarvai/): रायपुर। राजधानी की सड़कों पर धुआं छोड़ती पुरानी सिटी बसें जल्द ही बंद हो जाएंगी। नगर निगम ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को पूरी तरह दुरुस्त होने में करीब एक साल का समय लगेगा। प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत जल्द ही नई ई-बसें आने वाली हैं, जिससे शहर के प्रमुख मार्गों और आसपास के इलाकों में आवागमन आसान हो जाएगा। इन नई बसों में किराया भी कम होगा। योजना के तहत रायपुर नगर निगम को 10 ई-बसें मिलेंगी। इसके लिए हीरापुर जरवाय में नया ई-बस डिपो बनाया जाएगा, जिसका निर्माण कार्य अगले महीने … - [तेल टैंकर हादसों के बाद रायपुर पुलिस सख्त, रात 11 से सुबह 6 बजे तक पेट्रोलियम परिवहन पर रोक](https://bulandhindustan.com/13454/after-oil-tanker-accidents-raipur-police-strictly-bans-petroleum-transportation-from-11-pm-to-6-am/): रायपुर। जयपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में हाल ही में हुए तेल टैंकर हादसों के बाद रायपुर पुलिस ने पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस परिवहन की सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। इसी क्रम में शुक्रवार को मंदिर हसौद थाना परिसर में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें तेल कंपनियों के अधिकारियों को विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश जारी किए गए। अधिकारियों ने पेट्रोलियम पदार्थों के परिवहन में बरती जाने वाली सावधानियों पर जोर देते हुए 11 बिंदुओं में सुरक्षा नियम तय किए। इनमें प्रत्येक तिमाही में सुरक्षा जांच, स्पीड गवर्नर और जीपीएस सिस्टम की अनिवार्यता, भीड़भाड़ वाले इलाकों से … - [छत्तीसगढ़ में दो दिन तक बारिश की संभावना, 10 दिन देरी से लौटेगा मानसून](https://bulandhindustan.com/13449/there-is-a-possibility-of-rain-for-two-days-in-chhattisgarh-monsoon-will-return-with-a-delay-of-10-days/): रायपुर। छत्तीसगढ़ के दक्षिणी क्षेत्र यानी बस्तर संभाग में अगले दो दिन तक गरज-चमक के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से अगले दो से तीन दिनों में मानसून की वापसी शुरू हो सकती है। फिलहाल प्रदेश के उत्तरी हिस्से से दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के लिए परिस्थितियां अनुकूल बन रही हैं। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई। बिलासपुर में शनिवार दोपहर अचानक मौसम बदला और तेज बारिश हुई। सबसे ज्यादा 90 मिमी वर्षा अंतागढ़ में रिकॉर्ड की गई। वहीं राजधानी रायपुर … - [नवा रायपुर में पहली बार डीजी कांफ्रेंस, पीएम मोदी और अमित शाह होंगे शामिल](https://bulandhindustan.com/13444/pm-modi-and-amit-shah-will-attend-dg-conference-for-the-first-time-in-nava-raipur/): रायपुर। नवा रायपुर में 28 से 30 नवंबर तक 60वीं डीजी कांफ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल समेत देशभर के डीजी, एडीजी और आईजी स्तर के करीब 250 वरिष्ठ अधिकारी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने इस सम्मेलन के लिए मितव्ययिता के स्पष्ट निर्देश जारी किए हैं। इसके तहत कार्यक्रम और अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था केवल शासकीय भवनों में की जाएगी, निजी होटलों या गेस्ट हाउसों का उपयोग नहीं होगा। निर्देशों के बाद जिला और पुलिस प्रशासन रायपुर व नवा रायपुर के सरकारी … - [सोने की कीमत ₹1.20 लाख प्रति 10 ग्राम पार, जानिए क्यों रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंचा गोल्ड](https://bulandhindustan.com/13439/gold-price-crosses-%e2%82%b91-20-lakh-per-10-grams-know-why-gold-reached-record-high/): नई दिल्ली। सोने की कीमत में हाल के दिनों में जबरदस्त तेजी देखने को मिल रही है। इस साल सोना 40 से अधिक बार ऑल-टाइम हाई पर पहुंच चुका है। भारत में सोने की कीमत ₹1,20,000 प्रति 10 ग्राम के पार चली गई है। इस रिकॉर्ड बढ़ोतरी को लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ विशेषज्ञ इसे दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों द्वारा भारी मात्रा में सोने की खरीद से जोड़ रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि वैश्विक अस्थिरता और भू-राजनीतिक तनावों के कारण सोना चमक रहा है। वहीं, एक थ्योरी यह भी सामने आई है कि अमेरिका … - [बीड़ी मांगने पर हुआ विवाद, तीन बदमाशों ने मिलकर युवक की कर दी हत्या](https://bulandhindustan.com/13435/there-was-a-dispute-over-asking-for-beedis-three-miscreants-together-killed-the-young-man/): अभनपुर थाना क्षेत्र के आमनेर गांव में वारदात, पुलिस ने तीनों आरोपियों को किया गिरफ्तार रायपुर। रायपुर जिले के अभनपुर थाना क्षेत्र में बीड़ी मांगने के मामूली विवाद के बाद एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 अक्टूबर को ग्राम आमनेर स्थित गोड़ा पुल नाला में एक व्यक्ति का शव मिला था। मृतक की पहचान सोनू पाल (26 वर्ष), निवासी ग्राम गातापारा के रूप में की गई। शव के चेहरे और सिर पर गहरी चोटों … - [वनकर्मियों की शिकायत पर कार्रवाई, रेंजर सुनीत साहू पदमुक्त, भ्रष्टाचार व प्रताड़ना के लगे थे आरोप](https://bulandhindustan.com/13431/action-was-taken-on-the-complaint-of-forest-workers-ranger-sunit-sahu-was-relieved/): बलौदाबाजार। वन विभाग में लंबे समय से विवादों में रहे वन परिक्षेत्र अधिकारी (रेंजर) सुनीत साहू को 9 अक्टूबर को तत्काल प्रभाव से पद से हटाकर गरियाबंद के धवलपुर परिक्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया गया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया था कि साहू भ्रष्टाचार और प्रताड़ना में लिप्त थे। उन्होंने कई बार उच्च अधिकारियों से शिकायत की थी, लेकिन कार्रवाई न होने पर कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन और कार्य बहिष्कार किया। बलौदाबाजार वनमंडलाधिकारी कार्यालय से जारी आदेश (क्रमांक /स्था./2320) के अनुसार, शासन के निर्देशानुसार साहू को पद से भारमुक्त कर स्थानांतरित किया गया। वन विभाग सूत्रों के अनुसार, साहू पर लगे … - [बलौदाबाजार में 13 से 16 अक्टूबर तक चार दिवसीय प्लेसमेंट कैम्प, रोजगार के मौके](https://bulandhindustan.com/13426/four-day-placement-camp-employment-opportunities-from-13th-to-16th-october-in-balodabazar/): बलौदाबाजार। जिले में रजत जयंती के अवसर पर शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार प्रदान करने के लिए 13 से 16 अक्टूबर 2025 तक चार दिवसीय रोजगार कैम्प का आयोजन किया जा रहा है। यह कैम्प रोजगार कार्यालय परिसर, बलौदाबाजार में सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा। उपलब्ध पद और विवरण कार्यक्षेत्र रायपुर, दुर्ग और छत्तीसगढ़ के अन्य हिस्से, पद अनुसार। आवेदन प्रक्रिया इच्छुक आवेदक सभी प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लेकर स्वयं उपस्थित हों। अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय से संपर्क किया जा सकता है या फोन 07727-299443 … - [17 से 21 अक्टूबर तक रायपुर के बाजारों में चारपहिया वाहनों पर बैन, दोपहिया पर भी लग सकती है रोक](https://bulandhindustan.com/13422/ban-on-four-wheelers-in-raipur-markets-from-17th-to-21st-october-two-wheelers-may-also-be-banned/): रायपुर। राजधानी में दिवाली पर्व के दौरान 17 से 21 अक्टूबर तक मालवीय रोड, सदर बाजार और गोल बाजार पूरी तरह नो कार-ऑटो और ई-रिक्शा जोन रहेंगे। इन दिनों बाजारों में केवल दोपहिया वाहनों की एंट्री होगी। सभी क्षेत्रों को नो-पार्किंग जोन घोषित किया गया है। भीड़ अधिक होने पर दोपहिया वाहनों पर भी रोक लगाई जा सकती है। त्योहार के दौरान दिन में मालवाहक वाहन प्रतिबंधित त्योहार के दौरान गोल बाजार, बंजारी मार्केट, रहमानिया चौक सहित अन्य इलाकों में दिन में मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर रोक रहेगी। कारोबारियों को आधी रात के बाद लोडिंग-अनलोडिंग की अनुमति दी गई … - [रायपुर में ड्यूटी पर तैनात गार्ड की हत्या, शराब नहीं मिलने पर लोहे की रॉड से मारा](https://bulandhindustan.com/13417/guard-on-duty-killed-in-raipur-killed-with-iron-rod-after-not-getting-liquor/): रायपुर। राजधानी रायपुर में ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षा गार्ड की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान संदीप पटेल (35) के रूप में हुई है, जो खम्हारडीह स्थित शराब दुकान में गार्ड के तौर पर तैनात था। शुक्रवार (10 अक्टूबर) की रात करीब साढ़े 10 बजे आरोपी शराब खरीदने पहुंचा था। गार्ड ने दुकान बंद होने की बात कही तो आरोपी भड़क गया और थोड़ी देर बाद लौटकर उसने लोहे की रॉड से हमला कर संदीप की जान ले ली। विवाद के बाद लौटकर की वारदात खम्हारडीह थाना पुलिस के अनुसार, आरोपी पहले शराब मांगने आया और … - [बाघिन 'बिजली' की मौत: इलाज के दौरान वनतारा, जामनगर में दम तोड़ा](https://bulandhindustan.com/13413/tigress-bijli-died-during-treatment-in-vantara-jamnagar/): रायपुर। राजधानी रायपुर के जंगल सफारी की बाघिन ‘बिजली’ की गुजरात के जामनगर स्थित वनतारा वाइल्ड लाइफ रेस्क्यू सेंटर में इलाज के दौरान मौत हो गई। वनतारा प्रशासन ने शुक्रवार (10 अक्टूबर) को सोशल मीडिया के माध्यम से इसकी पुष्टि की। छत्तीसगढ़ के पीसीसीएफ (चीफ) अरुण कुमार पांडे ने भी इसकी जानकारी दी। पांडे ने बताया कि जंगल सफारी के डीएफओ और मेडिकल टीम को बिजली की मौत की खबर मिलते ही जामनगर भेजा गया है। बाघिन का अंतिम संस्कार वहीं किया जाएगा। 10 दिन से खाना-पीना बंद, किडनी और यूट्रस में संक्रमण 8 वर्षीय बाघिन बिजली लंबे समय से … - [रायपुर में रिवाल्वर और जिंदा कारतूस के साथ दो युवक गिरफ्तार](https://bulandhindustan.com/13408/two-youths-arrested-with-revolver-and-live-cartridges-in-raipur/): रायपुर। राजधानी रायपुर में पुलिस ने शनिवार को दो युवकों को रिवाल्वर और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने हथियार जब्त कर दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। फिलहाल पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट को सूचना मिली थी कि सिविल लाइन थाना क्षेत्र के शिव मंदिर के पास स्थित एक मकान में एक व्यक्ति अवैध रिवाल्वर रखे हुए है। सूचना के आधार पर पुलिस ने छापा मारा और मौके से अमानत अली (20 वर्ष) … - [“स्पिरिट” और “कल्कि 2” से बाहर होने पर बोलीं दीपिका- इंडस्ट्री में बदलाव की जरूरत](https://bulandhindustan.com/13404/after-being-dropped-from-spirit-and-kalki-2-deepika-said-there-is-a-need-for-change-in-the-industry/): नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) हाल ही में दो बड़ी फिल्मों संदीप रेड्डी वांगा की “स्पिरिट (Spirit)” और नाग अश्विन की “कल्कि 2 (Kalki 2)” से बाहर हो गईं। इन फिल्मों से उनके बाहर होने की वजह सामने आने के बाद से सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा जारी है। खबरों के मुताबिक, दीपिका की 8 घंटे की वर्क पॉलिसी के चलते मेकर्स उनसे नाराज हो गए थे, जिसके बाद उन्होंने एक्ट्रेस को फिल्म से रिप्लेस कर दिया। अब दीपिका ने इस पूरे विवाद पर खुलकर बयान दिया है। “मेल सुपरस्टार्स भी 8 घंटे काम करते हैं” – … - [करवा चौथ पर सोना-चांदी हुए सस्ते, गोल्ड में ₹240 और सिल्वर में ₹1000 की गिरावट](https://bulandhindustan.com/13400/gold-and-silver-became-cheap-on-karva-chauth-gold-fell-by-%e2%82%b9-240-and-silver-by-%e2%82%b9-1000/): नई दिल्ली। करवा चौथ के मौके पर आम लोगों को बड़ा तोहफा मिला है। अगर आप आज अपनी पत्नी को सोने या चांदी की ज्वैलरी गिफ्ट करने का प्लान बना रहे हैं, तो यह दिन आपके लिए शुभ है। आज सोना और चांदी दोनों की कीमतों में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। Gold Price Today: ₹240 प्रति 10 ग्राम की गिरावट सुबह 9:40 बजे तक एमसीएक्स पर 24 कैरेट सोने की कीमत में ₹240 प्रति 10 ग्राम की गिरावट आई है। सुबह 10 बजे तक सोना ₹120,440 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा था।अब तक सोना ₹120,023 प्रति … - [पीडब्ल्यूडी के पूर्व इंजीनियर के ठिकानों पर छापा, 36 लाख कैश और 3 करोड़ का सोना बरामद](https://bulandhindustan.com/13395/raid-on-the-premises-of-former-pwd-engineer-recovered-36-lakh-cash-and-gold-worth-rs-3-crore/): नई दिल्ली। लोक निर्माण विभाग (PWD) के पूर्व इंजीनियर जी. पी. मेहरा के भोपाल और हबीबगंज स्थित आवास सहित चार ठिकानों पर लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। चार डीएसपी के नेतृत्व में 30 से अधिक अधिकारियों की टीम ने यह छापा मारा। आय से अधिक संपत्ति की शिकायत पर कार्रवाईलोकायुक्त पुलिस के अनुसार, मेहरा के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। आरोप है कि उन्होंने विभाग में कार्यरत रहते हुए ठेकों और निर्माण कार्यों में गड़बड़ी की थी। इसी के आधार पर पुलिस ने रोहित नगर, गोविंदपुरा फैक्ट्री और मणिपुर स्थित मकान पर एक … - [भारत-यूके रिश्तों में नई ऊर्जा: डिफेंस से लेकर ट्रेड तक हुए कई अहम समझौते](https://bulandhindustan.com/13391/many-important-agreements-signed-in-india-uk-relations-from-new-energy-defense-to-trade/): नई दिल्ली। भारत और ब्रिटेन के बीच संबंधों को नई दिशा देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की गुरुवार को मुंबई में मुलाकात हुई। यह मुलाकात ऐसे समय में हुई जब भारत पर अमेरिका द्वारा बढ़ाए गए टैरिफ के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने अन्य वैश्विक साझेदारों के साथ रिश्ते मजबूत करने की रणनीति अपनाई है। आर्थिक भगोड़ों पर सख्त रुखबैठक के दौरान पीएम मोदी ने आर्थिक भगोड़ों का मुद्दा उठाया और कहा कि दोनों देश कानूनी ढांचे के तहत इस पर ठोस कार्रवाई करें। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने बताया कि बैठक में डिफेंस, ट्रेड … - [भारी बर्फबारी से अवरुद्ध हुआ मनाली-लेह मार्ग, सोलंगनाला में फंसे 5 हजार से ज्यादा पर्यटक](https://bulandhindustan.com/13387/manali-leh-road-blocked-due-to-heavy-snowfall-more-than-5-thousand-tourists-stranded-in-solanganala/): हिमाचल प्रदेश में भारी बर्फबारी के कारण मनाली-लेह राजमार्ग बुधवार को तीसरे दिन भी अवरुद्ध रहा। निचले और मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। लाहौल घाटी, मनाली, सोलंगनाला और आसपास के इलाकों में भारी बर्फबारी से जनजीवन प्रभावित हुआ। सोलंगनाला में करीब 5,000 से अधिक पर्यटक और 1,200 वाहन फंसे हुए थे, जिन्हें प्रशासन ने सुरक्षित निकाल लिया। बर्फ जमने से रुके ट्रकलाहौल-स्पीति जिले के सिस्सू, कोकसर, टांडी, गोंधला, जिस्पा, सरचू और केलांग में एक फुट से अधिक बर्फ जम गई। दारचा और सरचू के बीच मनाली-लेह राजमार्ग पर कई ट्रक फंसे … - [बाइक टक्कर से शुरू हुआ विवाद, आरएसएस प्रचारक से मारपीट के बाद मुलताई में तनाव](https://bulandhindustan.com/13383/dispute-started-due-to-bike-collision-tension-in-multai-after-fight-with-rss-preacher/): बैतूल। मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई में गुरुवार शाम एक मामूली सड़क हादसा बड़े बवाल में बदल गया। बाइक की टक्कर के बाद आरएसएस के प्रचारक शिशुपाल यादव के साथ कुछ युवकों ने मारपीट कर दी। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच झड़प, पथराव और तोड़फोड़ की घटनाएं हुईं। हालात को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। जानकारी के अनुसार, आरएसएस स्वयंसेवक की बाइक एक अन्य बाइक से टकरा गई थी। इस पर दूसरी बाइक पर सवार युवकों ने उनसे बहस कर मारपीट शुरू कर दी। थोड़ी ही देर में दोनों पक्षों के … - [राहुल गांधी 14 अक्टूबर को आ सकते हैं छिंदवाड़ा, मृत बच्चों के परिजनों से करेंगे मुलाकात](https://bulandhindustan.com/13379/rahul-gandhi-may-come-to-chhindwara-on-october-14-and-will-meet-the-families-of-the-dead-children/): भोपाल। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप कोल्ड्रिफ के सेवन से हुई बच्चों की मौत के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इसी बीच कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के 14 अक्टूबर को छिंदवाड़ा आने की संभावना जताई जा रही है। वे यहां परासिया और आसपास के क्षेत्रों का दौरा कर मृत बच्चों के परिजनों से मुलाकात कर सकते हैं। हालांकि कांग्रेस ने अभी तक उनके दौरे का आधिकारिक कार्यक्रम जारी नहीं किया है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी का यह दौरा तय माना जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री … - [जनसंपर्क विभाग का ‘अमर सपूत’! राज्य बनने से अब तक रायपुर में जमे संजीव तिवारी, हर सरकार में मलाईदार पद पर कायम रहने का कमाल](https://bulandhindustan.com/13376/sanjeev-tiwari-the-immortal-son-of-the-public-relations-department/): Raipur | छत्तीसगढ़ में जहां सरकारें बदलती रहीं, मंत्री और सचिव बदलते रहे, लेकिन जनसंपर्क विभाग का एक नाम हर दौर में जस का तस बना रहा – संजीव तिवारी। राज्य के गठन से पहले से रायपुर में पदस्थ यह अधिकारी अब तक दो दशक से भी अधिक समय से एक ही विभाग और लगभग एक ही जगह पर जमे हुए हैं।सूत्र बताते हैं कि तिवारी ने न सिर्फ अपनी कुर्सी अडिग रखी, बल्कि विभाग के भीतर ऐसा “सिस्टम” खड़ा कर लिया है, जिसे न कांग्रेस सरकार हिला सकी, न भाजपा शासन छू सका। *जनसंपर्क की इमारत में स्थायी किरायेदार! … - [चाय दुकान को लेकर विवाद, बेटे ने पिता को लाठी से पीटकर मार डाला](https://bulandhindustan.com/13371/dispute-over-tea-shop-son-beats-father-to-death-with-a-stick/): बिलासपुर। दुकान के कब्जे को लेकर हुए विवाद में बेटे ने अपने ही पिता की लाठी से पिटाई कर हत्या कर दी। यह दर्दनाक घटना सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम बिनौरी के काठाकोनी इलाके की है। पिता-पुत्र की चाय-नाश्ते की दुकान थी, जिसे लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस के अनुसार, मृतक हरप्रसाद यादव और उसका बेटा टिल्ली उर्फ राजेश यादव शराब के नशे में थे। 6 अक्टूबर की रात दुकान लगाने को लेकर दोनों के बीच फिर झगड़ा शुरू हुआ। विवाद बढ़ने पर टिल्ली ने घर में रखी लाठी से पिता पर हमला कर दिया। … - [नशीली टैबलेट और कफ सिरप बेचने वाले चार आरोपियों को 10-10 साल कैद](https://bulandhindustan.com/13367/four-accused-imprisoned-for-four-accused-selling-drugs-and-cuff-syrup/): रायपुर। नशीली दवाइयों की अवैध बिक्री में पकड़े गए चार आरोपियों को कोर्ट ने 10-10 साल की सजा सुनाई है। साथ ही सभी पर 1-1 लाख रुपए का अर्थदंड भी लगाया गया है। अर्थदंड की राशि नहीं देने पर उन्हें 2-2 साल की अतिरिक्त कैद भुगतनी होगी। वहीं, हेरोइन बेचने के आरोप में एक आरोपी को 6 साल की कैद और 60 हजार रुपए जुर्माने की सजा सुनाई गई है। जुर्माना नहीं भरने पर उसे 6 महीने की अतिरिक्त कैद काटनी होगी। विशेष लोक अभियोजक के.के. चंद्राकर ने बताया कि मामले वर्ष 2022 और 2023 के हैं। पुलिस ने विभिन्न … - [छत्तीसगढ़ में गौसेवा समितियों का गठन, 934 अध्यक्ष व सदस्य नियुक्त](https://bulandhindustan.com/13363/gausseva-committees-in-chhattisgarh-appointed-934-president-and-member/): रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार ने गौ-सेवा आयोग नियम 2005 में संशोधन करते हुए जिला और ब्लॉक स्तरीय गौसेवा समितियों का गठन किया है। राज्य गठन के बाद पहली बार इतने व्यापक स्तर पर यह पहल की गई है। इन समितियों के अध्यक्ष और सदस्यों को 3 साल के लिए जिम्मेदारी सौंपी गई है। राज्यभर में कुल 934 अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति की गई है। हर समिति में एक अध्यक्ष और 5 सदस्य शामिल होंगे। रायपुर में लोमस कुमार यदु, दुर्ग में विजय अग्रवाल और सूरजपुर में विजय शर्मा को अध्यक्ष बनाया गया है। गौशालाओं की मॉनिटरिंग और नई गौशालाओं की … - [महादेव सट्टा एप के 12 आरोपियों को सुप्रीम कोर्ट से जमानत, ढाई साल से जेल में थे](https://bulandhindustan.com/13359/supreme-court-grants-bail-to-12-accused-of-mahadev-satta-app-they-were-in-jail-for-two-and-a-half-years/): नई दिल्ली/रायपुर। सुप्रीम कोर्ट ने चर्चित महादेव सट्टा ऐप केस में जेल में बंद 12 आरोपियों को जमानत दे दी है। सभी आरोपी पिछले ढाई साल से रायपुर सेंट्रल जेल में बंद थे। जस्टिस एमएम सुदरैश और जस्टिस सतीश चंद्र शर्मा की पीठ ने मामले की सुनवाई कर यह आदेश जारी किया। सुप्रीम कोर्ट के दस्तावेज प्राप्त होने के बाद आरोपियों को जेल से रिहा किया जाएगा। जमानत पाने वालों में रितेश यादव, भारत ज्योति, विश्वजीत राय, राहुल वकटे, नीतीश दीवान, निलंबित कॉन्स्टेबल भीम सिंह यादव, अर्जुन यादव, निलंबित एएसआई चंद्रभूषण वर्मा और सतीश चंद्राकर समेत कुल 12 आरोपी शामिल … - [पैरोल पर छूटे बंदी ने की जहर खाकर आत्महत्या की कोशिश, जेल कर्मियों पर उगाही व मारपीट का आरोप](https://bulandhindustan.com/13353/prisoner-released-on-parole-attempted-suicide-by-consuming-poison-jail-staff-accused-of-extortion-and-assault/): बिलासपुर। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे बंदी ने मंगलवार को जहर खाकर जान देने की कोशिश की। आरोपित की पत्नी ने जेल कर्मचारियों पर मारपीट और उगाही के गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल बंदी का इलाज सिम्स अस्पताल में जारी है। मल्हार निवासी मुकेश कांत को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा हुई थी। पहले वह बिलासपुर जेल में सजा काट रहा था, बाद में मारपीट की घटना के बाद उसे अंबिकापुर जेल स्थानांतरित कर दिया गया। वहां बीमार पड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से वह पांच फरवरी … - [वैष्णोदेवी यात्रा फिर से शुरू, खराब मौसम के कारण तीन दिनों तक बंद थी](https://bulandhindustan.com/13348/vaishnodevi-yatra-was-closed-again-for-three-days-due-to-bad-weather/): जम्मू-कश्मीर। कटरा में माता वैष्णो देवी की यात्रा बुधवार से फिर से शुरू हो गई है। खराब मौसम के चलते 5 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक यात्रा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया था। तीन दिन बाद यात्रा शुरू होने से श्रद्धालुओं में उत्साह है। सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें दर्शन के लिए लग गईं। प्रशासन ने सुरक्षा और सुविधाओं के पुख्ता इंतजाम किए हैं ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। - [रांची में युवती के साथ 7 लोगों ने किया रेप](https://bulandhindustan.com/13344/7-people-raped-a-girl-in-ranchi/): झारखंड के रांची में 18 साल की युवती के साथ गैंगरेप की घटना सामने आई है। सात लोगों ने पीड़िता के साथ गैंगरेप किया और छोड़ दिया। पीड़िता ने बताया घटना 30 सितंबर की है। उसके भाइयों (कजिन) ने उसे मिलने के लिए बुलाया था। इसके बाद अलग-अलग जगहों पर 7 लोगों ने उसके साथ गैंगरेप किया। पुलिस ने बताया कि 7 में 4 आरोपियों की पहचान हो गई है। बाकी तीन लोगोंं की पहचान करने के लिए पुलिस जुटी हुई है। जल्द ही सभी आरोपियों को हिरासत में ले लिया जाएगा। - [हिमाचल में लैंडस्लाइड से 16 की मौत, सेना ने बकरवालों को बचाया](https://bulandhindustan.com/13339/16-killed-in-himachal-landslide-army-rescues-bakarwals/): पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी, मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ी नई दिल्ली। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के ऊंचे इलाकों में पिछले 24 घंटे से लगातार बर्फबारी हो रही है। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर अब मैदानी राज्यों में भी दिखने लगा है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश के कई शहरों में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। कई इलाकों में पारा 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया है। जम्मू-कश्मीर : सेना ने बचाए 25 बकरवालजम्मू-कश्मीर के डोडा जिले के ऊपरी इलाकों में बर्फीले तूफान में फंसे बकरवाल समुदाय के 25 लोगों को सेना … - [हिमाचल के बिलासपुर में बड़ा हादसा: भूस्खलन में दब गई बस, 18 की मौत](https://bulandhindustan.com/13334/bus-18-killed-in-a-big-accident-in-bilaspur-himachal/): बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश)। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिले में मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। झंडूता विधानसभा क्षेत्र के भालूघाट इलाके में हुए भूस्खलन के दौरान पहाड़ी से निकला भारी मलबा यात्रियों से भरी एक प्राइवेट बस पर जा गिरा। हादसे में 18 लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कई अन्य के मलबे में दबे होने की आशंका है। घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन, पुलिस और एनडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। खराब मौसम और लगातार बारिश के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन में दिक्कतें आ रही हैं। … - [नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट आज से खुला: दिसंबर से उड़ानें, टिकट बिक्री अक्टूबर के अंत तक](https://bulandhindustan.com/13327/navi-mumbai-international-airport-opened-from-today-to-flights-ticket-sales-from-december-to-end-of-october/): नवी मुंबई। देश का नया “गेटवे” कहे जाने वाला नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट (NMIA) आज से खुल गया है। अत्याधुनिक तकनीक, आकर्षक डिजाइन और अत्युत्तम सुविधाओं से लैस यह एयरपोर्ट देश के प्रमुख हवाई अड्डों में से एक बनने जा रहा है। शुरुआत में यहां से हर साल करीब 2 करोड़ यात्री आ-जा सकेंगे। यात्रियों के लिए कब से खुलेगा एयरपोर्ट?प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 8 अक्टूबर 2025 को नवी मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे का औपचारिक उद्घाटन करेंगे। हालांकि, यात्रियों के लिए यह एयरपोर्ट दिसंबर 2025 के पहले सप्ताह से खुल जाएगा, जब यहां से घरेलू उड़ानें शुरू होंगी। कब से शुरू … - [पीएम मोदी ने पुतिन को दी जन्मदिन की बधाई, दिसंबर में भारत दौरे पर आएंगे रूसी राष्ट्रपति](https://bulandhindustan.com/13323/pm-modi-congratulated-putin-on-his-birthday-russian-president-will-visit-india-in-december/): नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सात अक्टूबर को रूस के राष्ट्रपति ब्लादिमीर पुतिन को फोन कर उनके 73वें जन्मदिन पर बधाई दी। इस दौरान दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की और संबंधों को और मजबूत बनाने की प्रतिबद्धता जताई। वार्ता के दौरान राष्ट्रपति पुतिन की आगामी भारत यात्रा पर भी बातचीत हुई। पुतिन दिसंबर 2025 के पहले पखवाड़े में भारत दौरे पर आएंगे। इस दौरान पुतिन और मोदी की अध्यक्षता में भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान में कहा गया कि, “प्रधानमंत्री मोदी ने राष्ट्रपति … - [केमिकल टैंकर ने सिलेंडर से भरे ट्रक को मारी टक्कर, 200 सिलेंडर फटे, चालक की जलकर मौत](https://bulandhindustan.com/13318/chemical-tanker-hits-a-truck-loaded-with-cylinders-200-cylinders-burst/): जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र के मौखमपुरा के पास मंगलवार रात एक खौफनाक हादसा हुआ। एलपीजी सिलेंडरों से भरे ट्रक को केमिकल टैंकर ने जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही टैंकर के केबिन में आग लग गई, जो तेजी से ट्रक तक फैल गई। आग सिलेंडरों तक पहुंची तो एक के बाद एक करीब 200 गैस सिलेंडर फट गए। धमाकों की आवाज 10 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी और कुछ सिलेंडर 500 मीटर दूर खेतों तक जा गिरे। घटना रात करीब 10 बजे हुई, जिससे हाईवे पर अफरा-तफरी मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टैंकर चालक ने आरटीओ वाहन को … - [मानकेश्वरी देवी मंदिर में 40 बकरों की बलि और खून पीने की परंपरा](https://bulandhindustan.com/13313/tradition-of-40-goats-sacrifice-and-blood-drinking-in-manakeshwari-devi-temple/): रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शरद पूर्णिमा के अवसर पर मानकेश्वरी देवी मंदिर में बैगा ने बकरों की बलि देकर उनका खून पीया। ग्रामीणों ने इस दिन मानकेश्वरी देवी की पूजा-अर्चना करते हुए कुल 40 बकरों की बलि दी। यह परंपरा करीब 500 साल से चली आ रही है। बलि देने और खून पीने का वीडियो भी सामने आया है। मानकेश्वरी देवी के भक्तों के अनुसार, इतने खून पीने के बाद भी बैगा के शरीर में कोई साइड इफेक्ट नहीं होता। भक्तों का मानना है कि इस दिन देवी का वास बैगा के शरीर में हो जाता है। बलि … - [ट्रेलर ने बाइक सवार छात्र को कुचला, गुस्साए ग्रामीणों ने किया चक्काजाम](https://bulandhindustan.com/13309/the-trailer-crushed-the-bike-riding-student-the-villagers-cheated/): बिलासपुर। सीपत थाना क्षेत्र के नवाडीह चौक में सोमवार (6 अक्टूबर) को तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार छात्र खिलेश चंद्राकर (19) को टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अपने रिश्तेदार के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने अकलतरा गया था। हादसे के समय खिलेश मोबाइल पर मैप देख रहा था और रास्ता भटककर एनटीपीसी रोड के बजाय सीपत के नवाडीह चौक तक पहुँच गया। इसी दौरान बलौदा की तरफ से आ रहे कोयला लोड ट्रेलर ने उसे टक्कर मार दी। दुर्घटना में युवक ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया और उसकी लाश क्षत-विक्षत … - [अपहरण की झूठी कहानी बनाकर पिता से मांगे 10 लाख, आरोपित मध्यप्रदेश से गिरफ्तार](https://bulandhindustan.com/13305/10-lakh-accused-arrested-from-madhya-pradesh-by-creating-a-false-story-of-kidnapping/): बिलासपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र में एक युवक ने अपहरण की झूठी कहानी बना कर अपने पिता से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगने की कोशिश की। युवक संजय यादव (29), जशपुर जिले के नारायणपुर का रहने वाला है। वह पुलिस को चकमा देने के लिए मध्यप्रदेश भाग गया, लेकिन पैसे न मिलने पर लौटते समय पेंड्रा में पुलिस के हाथ लग गया। पुलिस ने युवक से पूछताछ में पाया कि उसने अपने पिता से पैसे लेने के लिए ही अपहरण की साजिश रची थी। संजय पिछले 10 साल से बिलासपुर के कस्तूरबा नगर में किराए के मकान में रहता … - [अरविंद केजरीवाल को मिला नया बंगला, कोर्ट के आदेश पर अलॉटमेंट](https://bulandhindustan.com/13301/arvind-kejriwal-got-a-new-bungalow-allotment-on-the-order-of-the-court/): नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को आखिरकार नया बंगला अलॉट कर दिया गया है। मुख्यमंत्री आवास छोड़ने के करीब एक साल बाद, अदालत के आदेश के तहत उन्हें यह बंगला उपलब्ध कराया गया है। दरअसल, केजरीवाल एक राष्ट्रीय पार्टी के अध्यक्ष हैं, इसलिए उन्हें आवास मिलना चाहिए। इस संबंध में आम आदमी पार्टी (AAP) ने अदालत का दरवाजा खटखटाया था। अदालत के आदेश के बाद अब केजरीवाल को 95, लोधी एस्टेट स्थित टाइप VII बंगला अलॉट किया गया है। केजरीवाल अपने परिवार के साथ इस बंगले में रहेंगे। पिछले दिनों आम आदमी पार्टी ने केंद्र सरकार से … - [लोक गायिका मैथिली ठाकुर का राजनीतिक डेब्यू, अलीनगर से BJP की दावेदारी संभावित](https://bulandhindustan.com/13297/folk-singer-maithili-thakurs-political-debut-is-bjps-claim-from-alinagar/): पटना। बिहार की राजनीतिक हलचल इस बार एक नया मोड़ ले सकती है। मिथिलांचल की लोक एवं शास्त्रीय गायिका मैथिली ठाकुर राजनीतिक डेब्यू करने जा रही हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार, आगामी बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में उन्हें अलीनगर सीट से पार्टी उम्मीदवार बनाने पर विचार किया जा रहा है, हालांकि अभी तक इस पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। मैथिली ठाकुर का परिचयमैथिली ठाकुर का जन्म 25 जुलाई 2000 को मधुबनी जिले के बेनीपट्टी गांव में हुआ। उन्होंने मैथिली संगीत के साथ-साथ शास्त्रीय गायन में भी अपनी विशेष पहचान बनाई है। उनकी लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से … - [भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने पत्नी ज्योति के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी](https://bulandhindustan.com/13293/bhojpuri-star-pawan-singh-broke-silence-on-wife-jyotis-allegations/): भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाल ही में ज्योति सिंह एक्टर के घर पहुंचीं और फूट-फूटकर रोईं। उन्होंने पवन सिंह पर कई आरोप लगाए, जिन पर अब भोजपुरी पावर स्टार ने सोशल मीडिया के माध्यम से जवाब दिया है। पवन सिंह ने कहा: जनता मेरे लिए भगवान हैभोजपुरी अभिनेता पवन सिंह ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, “मैं अपने जीवन में केवल यही जानता हूं कि जनता मेरे लिए भगवान है। क्या मैं उनके भावनाओं को ठेस पहुंचाऊंगा, जिनके बदौलत मैं यहाँ तक पहुँचा।” उन्होंने साफ … - [बिहार चुनाव 2025: कांग्रेस की सत्ता नहीं, अस्तित्व की लड़ाई](https://bulandhindustan.com/13289/bihar-elections-2025-congress-does-not-fight-for-existence/): पटना। बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तारीखों (Bihar Election 2025 Date) की घोषणा के बाद अब सभी राजनीतिक दल पूरी ताकत से मैदान में उतर गए हैं। इस बार का चुनाव कांग्रेस के लिए बेहद अहम है। पार्टी के लिए यह सिर्फ सत्ता हासिल करने का नहीं, बल्कि अपने राजनीतिक अस्तित्व और भविष्य की बुनियाद को दोबारा मजबूत करने का मौका है। पिछले तीन दशकों से बिहार की राजनीति में कांग्रेस हाशिये पर रही है। लालू प्रसाद यादव के उभार के बाद कांग्रेस अपने पारंपरिक पिछड़ा और मुस्लिम वोट बैंक से दूर होती चली गई। वहीं, भाजपा-नीतीश गठबंधन के उभार … - [कश्मीर राग छेड़ते ही UN में भारत ने खोली पाकिस्तान की पोल](https://bulandhindustan.com/13284/india-exposes-pakistan-in-un-as-soon-as-it-raises-kashmir-issue/): नई दिल्ली। पाकिस्तान वह देश है जो अपने ही नागरिकों पर बमबारी कर बड़े पैमाने पर नरसंहार करता है। इसके बावजूद, वह अपने कृत्यों को छिपाने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बार-बार कश्मीर का मुद्दा उठाकर दुनिया को गुमराह करने की कोशिश करता है। संयुक्त राष्ट्र (UN) में भी पाकिस्तान ने एक बार फिर ऐसा ही किया, लेकिन भारत ने उसके झूठे दुष्प्रचार का करारा जवाब दिया। संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में बहस के दौरान भारत के स्थायी प्रतिनिधि पार्वथानेनी हरीश ने पाकिस्तान को तीखे शब्दों में फटकार लगाई। उन्होंने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हर साल हमें भारत … - [CJI गवई पर जूता फेंकने वाले वकील बोले- उनके बयान से आहत था, नशे में नहीं था](https://bulandhindustan.com/13279/the-lawyer-who-threw-a-shoe-at-cji-gawai-said-that-his-statement-was-not-hurt-by-his-statement/): नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस बीआर गवई पर जूता फेंकने वाले वकील राकेश किशोर कुमार ने सोमवार को अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि CJI के भगवान विष्णु पर दिए गए बयान से वे आहत हुए थे। उन्होंने कहा, “CJI के एक्शन पर मेरा रिएक्शन था। मैं नशे में नहीं था। जो हुआ, उसका मुझे अफसोस नहीं और किसी का डर भी नहीं है।” राकेश ने कहा कि चीफ जस्टिस कई बार धार्मिक मामलों में ऐसे कदम उठाते हैं, जिससे धार्मिक भावनाएं आहत होती हैं। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि हल्द्वानी में रेलवे की जमीन पर कब्जे … - [मध्यप्रदेश में कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ से 16 बच्चों की मौत, अब सीबीआई जांच की मांग](https://bulandhindustan.com/13275/16-children-died-due-to-cuff-syrup-coldrif-in-madhya-pradesh-now-demand-for-cbi-probe-into-supreme-court/): भोपाल। मध्यप्रदेश में दूषित कफ सिरप ‘कोल्ड्रिफ’ (Coldrif) पीने से 16 बच्चों की मौत के मामले ने अब नया मोड़ ले लिया है। विशेष जांच दल (SIT) की जांच के बाद अब इस मामले की सीबीआई (CBI) जांच की मांग को लेकर सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है। वकील द्वारा दायर इस याचिका में सुप्रीम कोर्ट के एक सेवानिवृत्त न्यायाधीश की निगरानी में कफ सिरप के निर्माण, विनियमन, परीक्षण और वितरण प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग की गई है। अब तक की कार्रवाई में इस मामले के आरोपी डॉक्टर प्रवीन सोनी को गिरफ्तार कर … - [चुनाव में गड़बड़ी पर जीरो टॉलरेंस, पटना में 23 हजार उपद्रवियों की पहचान](https://bulandhindustan.com/13270/identification-of-23-thousand-miscreants-in-zero-tolerance-on-election-disturbances/): पटना। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम कार्तिकेय के शर्मा एवं एसएसपी ने सोमवार को बताया कि विधानसभा चुनाव के दौरान आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों, माफिया और चुनाव को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई जारी है। अब तक जिले में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 126 के तहत 23,345 अपराधियों व उपद्रवियों को चिह्नित किया गया है। इनमें से 8,931 लोगों से बीएनएसएस की धारा 135 के तहत सुरक्षा बांड भरवाया जा चुका है। थानों में नियमित रूप से कैंप कोर्ट लगाकर उपद्रवियों से सुरक्षा बांड भरवाया जा रहा है, ताकि चुनावी माहौल में … - [राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी पर रायपुर में हंगामा, कांग्रेस ने की FIR की मांग](https://bulandhindustan.com/13266/congress-demands-fir-in-raipur-on-threat-to-kill-rahul-gandhi/): रायपुर। केरल में पूर्व ABVP नेता पिंटू महादेव द्वारा टीवी डिबेट में राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी देने के बाद विवाद गहराता जा रहा है। इस बयान को लेकर रायपुर के सिविल लाइन थाने में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की और महादेव के खिलाफ FIR दर्ज करने की मांग की। पुलिस कार्रवाई न होने पर कांग्रेसियों ने करीब पांच घंटे तक थाने में हंगामा किया। सिविल लाइन सीएसपी रमाकांत साहू ने कहा कि मामले की जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने चेतावनी दी कि जब तक मामला दर्ज नहीं … - [अंबिकापुर जेल बंदी मेडिकल कॉलेज से भागा, पुलिस तलाश में जुटी](https://bulandhindustan.com/13261/police-ran-away-from-ambikapur-jail-captive-medical-college/): अंबिकापुर। सेंट्रल जेल में बंद मुकेश कांत, जो उम्रकैद की सजा का सामना कर रहा था, सोमवार सुबह मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल से फरार हो गया। वह सुरक्षाकर्मियों को बताकर बाथरूम गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। देर तक लौटने पर सुरक्षा प्रहरियों ने खोजबीन शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसके बाद जेल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। जानकारी के अनुसार, मुकेश कांत, ग्राम मल्हार, मस्तूरी थाना क्षेत्र, बिलासपुर का निवासी है। उस पर हत्या का आरोप था और उसे उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। सजा के बाद उसे अंबिकापुर सेंट्रल जेल में रखा गया। 4 … - [राहगीर से बाइक और मोबाइल लूटने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कार भी जब्त](https://bulandhindustan.com/13257/two-accused-arrested-for-robbing-bikes-and-mobiles-from-passerby-also-seized/): जशपुर। जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में 2 अक्टूबर की रात हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। झगरपुर-तितली पहरी रोड पर दो युवकों ने एक राहगीर की बाइक और मोबाइल लूट लिए थे। आरोपियों ने लूट के दौरान युवक को डंडे से पीटकर अपनी कार में बैठाकर घंटों घुमाया था। पुलिस ने 5 अक्टूबर को दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने जब्त की बाइक, मोबाइल और कार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लूटी गई बाइक, मोबाइल फोन और लाल रंग की स्विफ्ट डिजायर कार (CG14 MR 8526) बरामद कर ली है, … - [त्योहारी सीजन से पहले दुर्ग जिले में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 11 पुलिस अधिकारियों का तबादला](https://bulandhindustan.com/13252/large-administrative-surgery-transferred-in-durg-district-before-festive-season/): दुर्ग। जिले में रविवार (5 अक्टूबर) रात सीनियर एसपी ने बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करते हुए कई थानों और चौकियों के प्रभारी बदल दिए हैं। जारी आदेश के मुताबिक, कुल 11 पुलिस अधिकारियों और सहायक उपनिरीक्षकों (एसआई/एएसआई) का ट्रांसफर किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नए पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। 5 थानों और 2 चौकियों के प्रभारी बदले एसपी कार्यालय से जारी आदेश के अनुसार, यह तबादला प्रशासनिक दृष्टि से किया गया है। दुर्ग पुलिस ने जिले में पुलिसिंग की कार्यकुशलता बढ़ाने, बेहतर समन्वय स्थापित करने और क्षेत्रीय नियंत्रण मजबूत करने … - [बिलासपुर में युवक का अपहरण, पिता से खुद मांगी 10 लाख की फिरौती](https://bulandhindustan.com/13248/the-kidnapping-of-a-young-man-in-bilaspur-sought-a-ransom-of-10-lakhs-from-his-father-himself/): बिलासपुर। शहर में पिछले 10 साल से रह रहे एक युवक के अपहरण का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि युवक ने खुद अपने पिता को फोन कर अपहरण की जानकारी दी और 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी है। यह मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, इस प्रकरण में सीएम हाउस से भी पुलिस अधिकारियों को फोन किया गया है। फिलहाल पुलिस युवक की तलाश में जुटी है। कस्तूरबा नगर निवासी संजय यादव (29) तीन दिन से लापता था। रविवार (5 अक्टूबर) को उसने अपने पिता बालेश्वर यादव को फोन कर … - [बिना वजह पति से अलग रहने वाली पत्नी को नहीं मिलेगा भरण-पोषण: हाईकोर्ट](https://bulandhindustan.com/13243/wife-who-is-separated-from-husband-without-reason-will-not-get-maintenance-high-court/): बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने एक महत्वपूर्ण फैसले में कहा है कि यदि पत्नी बिना उचित कारण के अपने पति से अलग रह रही है, तो वह भरण-पोषण (Maintenance) की हकदार नहीं होगी। कोर्ट ने कहा कि पति से अलग रहने के लिए पत्नी के पास पर्याप्त और ठोस आधार होना आवश्यक है। यह फैसला हाईकोर्ट ने रायगढ़ की एक महिला की गुजारा भत्ता मांगने की अपील पर सुनाया। कोर्ट ने फैमिली कोर्ट के फैसले को सही ठहराते हुए महिला की अपील खारिज कर दी। मामला: पति से अलग रहकर मांगा गुजारा भत्ता रायगढ़ की महिला … - [धीरेंद्र शास्त्री बोले- ममता बनर्जी के रहते पश्चिम बंगाल में नहीं करूंगा कथा, कहा- दादा आएंगे तो जाएंगे](https://bulandhindustan.com/13238/dhirendra-shastri-said-i-will-not-do-the-story-in-west-bengal-while-mamta-banerjee-said-that-if-dada-will-come/): रायपुर। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा है कि वे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के रहते पश्चिम बंगाल में कथा नहीं करेंगे। उन्होंने कहा, “अभी हमको पश्चिम बंगाल जाना था, लेकिन दीदी ने हमें मना कर दिया। परमिशन ही कैंसिल हो गई। दीदी जब तक हैं, तब तक नहीं जाएंगे। दादा जब आएंगे, तब जाएंगे।” दरअसल, कोलकाता में 10 से 12 अक्टूबर तक उनकी हनुमंत कथा होनी थी। लेकिन भारी बारिश के कारण कार्यक्रम की अनुमति रद्द कर दी गई। शास्त्री को किसी दूसरी जगह पर भी अनुमति नहीं मिली, जिसके चलते उन्होंने कथा स्थगित कर दी। … - [रायपुर रेलवे स्टेशन पर कुलियों का प्रदर्शन, प्राइवेट बैटरी कार सर्विस का विरोध](https://bulandhindustan.com/13233/padls-demonstrated-at-raipur-railway-station-protest-against-private-battery-car-service/): रायपुर। रायपुर रेलवे स्टेशन में कुली अपने परिवार के साथ प्रदर्शन पर बैठ गए हैं। उनका आरोप है कि रेलवे प्रशासन द्वारा स्टेशन पर प्राइवेट बैटरी कार सर्विस शुरू की जा रही है, जिससे उनकी रोज़ी-रोटी पर संकट आ गया है।त्योहारी सीजन में रेलवे ने चार नई बैटरी कारें चलाने की तैयारी की है। इनमें से दो कारें जैसे ही स्टेशन पहुंचीं, कुलियों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि यह विरोध पिछले 20 दिनों से टुकड़ों में जारी है।रेलवे ने एक प्राइवेट कंपनी से एग्रीमेंट किया है, जिसके तहत यात्री इन बैटरी कारों से स्टेशन … - [जयपुर के एसएमएस अस्पताल में भीषण आग, आठ मरीजों की मौत](https://bulandhindustan.com/13227/eight-patients-died-in-sms-hospital-in-jaipur/): नई दिल्ली। राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित सवाई मान सिंह (एसएमएस) अस्पताल में सोमवार तड़के बड़ा हादसा हुआ। अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर के आईसीयू वार्ड में लगी भीषण आग से आठ मरीजों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि मृतकों में दो महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं। शॉर्ट सर्किट से फैली आगट्रॉमा सेंटर के प्रभारी डॉ. अनुराग धाकड़ के अनुसार, आईसीयू में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी और देखते ही देखते तेजी से फैल गई। आग से निकले जहरीले धुएं के कारण कई मरीजों की स्थिति बिगड़ गई। ट्रॉमा आईसीयू में 11 और सेमी-आईसीयू में 13 मरीज … - [सुप्रीम कोर्ट में हंगामा: CJI बीआर गवई पर जूता फेंकने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार](https://bulandhindustan.com/13223/uproar-in-supreme-court-cji-br-gavai-attempted-to-throw-shoes-on-cji-br-gavai/): नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब एक व्यक्ति ने मुख्य न्यायाधीश (CJI) बीआर गवई की ओर जूता फेंकने की कोशिश की। बताया जा रहा है कि आरोपी वकील की पोशाक में अदालत कक्ष में घुसा था और सुनवाई के दौरान अचानक डेस्क के पास जाकर जूता निकाल लिया। घटना के तुरंत बाद कोर्ट में मौजूद सुरक्षाकर्मी हरकत में आ गए और आरोपी को पकड़कर अदालत कक्ष से बाहर ले गए। इस दौरान कुछ देर के लिए सुनवाई स्थगित करनी पड़ी, हालांकि बाद में अदालत की कार्रवाई सामान्य रूप से शुरू हो गई। CJI … - [बिहार में वोटर मोबाइल ले जा सकेंगे, रंगीन फोटो वाली ईवीएम से होगा मतदान](https://bulandhindustan.com/13219/voters-will-be-able-to-take-mobile-mobiles-in-bihar/): पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में इस बार कई नई पहलें देखने को मिलेंगी। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने रविवार को बताया कि वोटर अब पोलिंग बूथ पर अपना मोबाइल फोन ले जा सकेंगे। इसके अलावा, किसी भी बूथ पर 1200 से अधिक वोटर नहीं होंगे, ताकि मतदान केंद्रों पर भीड़ और लंबी कतारों की स्थिति न बने। उन्होंने कहा कि इस बार ईवीएम में सभी उम्मीदवारों की रंगीन तस्वीरें प्रदर्शित होंगी। आयोग की ओर से कुल 17 नई पहलें लागू की जा रही हैं, जो आने वाले समय में पूरे देश के लिए मार्गदर्शक साबित होंगी। मुख्य चुनाव आयुक्त … - [जनसंपर्क विभाग का ‘अमर सपूत’! राज्य बनने से अब तक रायपुर में जमे संजीव तिवारी](https://bulandhindustan.com/13207/sanjeev-tiwari-in-raipur-so-far-after-becoming-a-amar-saput-state-of-public-relations-department/): हर सरकार में मलाईदार पद पर कायम रहने का कमाल मनोज पांडेय मो. 6265226298 रायपुर | छत्तीसगढ़ में जहां सरकारें बदलती रहीं, मंत्री और सचिव बदलते रहे, लेकिन जनसंपर्क विभाग का एक नाम हर दौर में जस का तस बना रहा – संजीव तिवारी। राज्य के गठन से पहले से रायपुर में पदस्थ यह अधिकारी अब तक दो दशक से भी अधिक समय से एक ही विभाग और लगभग एक ही जगह पर जमे हुए हैं।सूत्र बताते हैं कि तिवारी ने न सिर्फ अपनी कुर्सी अडिग रखी, बल्कि विभाग के भीतर ऐसा “सिस्टम” खड़ा कर लिया है, जिसे न कांग्रेस … - [अक्षय-अरशद की Jolly LLB 3 ने कांतारा 1 को दी टक्कर](https://bulandhindustan.com/13202/akshay-arshads-jolly-llb-3-competed-with-kantara-1/): नई दिल्ली: Jolly LLB 3 इस साल की बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जा रही है। सुपरस्टार अक्षय कुमार और अरशद वारसी स्टारर इस फिल्म ने अपनी शानदार कहानी और कोर्टरूम ड्रामा के दम पर दर्शकों का दिल जीत लिया है। यही कारण है कि कांतारा चैप्टर 1 (Kantara Chapter 1) और सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी (SSKTK) जैसी नई फिल्मों की रिलीज के बावजूद Jolly LLB 3 Collection Day 16 में गिरावट नहीं देखी गई। 16वें दिन का कलेक्शन19 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने अपनी कहानी और संवेदनशील मुद्दों … - [राष्ट्रीय राजमार्गों पर डिजिटल भुगतान को बढ़ावा, नकद के बजाय यूपीआइ पर कम जुर्माना](https://bulandhindustan.com/13198/upi-lower-fine-instead-of-cash-promoting-digital-payments-on-national-highways/): नई दिल्ली: नकद लेनदेन को कम करने और डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सरकार ने शनिवार को घोषणा की कि 15 नवंबर, 2025 से राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल प्लाजा में बिना वैध एवं कार्यात्मक फास्टैग वाले वाहनों से यूनिफाइड पेमेंट इंटरफेस (UPI) के माध्यम से भुगतान करने पर भी सामान्य टोल राशि का 1.25 गुना शुल्क लिया जाएगा। यूपीआइ भुगतान पर शुल्क का उदाहरणवर्तमान में, बिना वैध फास्टैग वाले वाहनों को नकद में दोगुना टोल शुल्क देना पड़ता है। उदाहरण के लिए, यदि किसी वाहन का यूजर शुल्क 100 रुपये है, तो नकद भुगतान पर यह 200 … - [पंजाब राज्यसभा उपचुनाव: आम आदमी पार्टी उद्योगपति राजेंद्र गुप्ता को बना सकती है उम्मीदवार](https://bulandhindustan.com/13192/punjab-rajya-sabha-by-election-can-make-aam-aadmi-party-industrialist-rajendra-gupta-candidate/): चंडीगढ़: पंजाब की राजनीति में फिर से हलचल तेज हो गई है। राज्यसभा की खाली सीट को भरने के लिए 24 अक्टूबर को उपचुनाव होने जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (AAP) ने अपनी रणनीति तय कर ली है और ट्राइडेंट ग्रुप के चेयरमैन एमेरिटस राजेंद्र गुप्ता को उम्मीदवार बनाने की तैयारी में है। यह सीट संजीव अरोड़ा के इस्तीफे के बाद खाली हुई थी। अरोड़ा ने हाल ही में लुधियाना वेस्ट विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी, जिसके बाद उन्हें राज्यसभा सदस्यता से इस्तीफा देना पड़ा। उनका कार्यकाल 9 अप्रैल 2028 तक था। वर्तमान … - [पटना-दिल्ली फ्लाइट बनी यादगार, को-पायलट बने सांसद राजीव प्रताप रूडी, यात्री थे शिवराज सिंह चौहान](https://bulandhindustan.com/13188/mp-rajiv-pratap-rudy-passenger-became-a-pilot-to-become-patna-delhi-flight-shivraj-singh-chauhan-was-a-pilot/): नई दिल्ली: शनिवार को पटना से दिल्ली जाने वाली एक फ्लाइट यात्रियों के लिए किसी यादगार अनुभव से कम नहीं रही। इस उड़ान को खास बनाया बीजेपी सांसद राजीव प्रताप रूडी ने, जिन्होंने इस फ्लाइट में को-पायलट की भूमिका निभाई। वहीं, उसी विमान में यात्री के रूप में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद थे। फ्लाइट के उड़ान भरने से पहले जब सह-पायलट के रूप में राजीव प्रताप रूडी ने यात्रियों को संबोधित किया, तो सभी मुस्कुरा उठे। उनके अंदाज और आत्मीयता ने यात्रा को और खास बना दिया। शिवराज सिंह चौहान ने शेयर की तस्वीरेंकेंद्रीय मंत्री शिवराज … - [राजनाथ सिंह और भारतीय सेना प्रमुख के बयानों से बौखलाया पाकिस्तान, दी गीदड़भभकी](https://bulandhindustan.com/13183/pakistan-shouted-with-the-statements-of-rajnath-singh-and-indian-army-chief/): इस्लामाबाद: भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सैन्य नेतृत्व के बयानों से पाकिस्तान की बेचैनी बढ़ गई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कहा था कि भारत अपने नागरिकों की सुरक्षा और देश की अखंडता के लिए किसी भी सीमा को पार कर सकता है। वहीं, भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को चेतावनी दी थी कि अगर वह दुनिया के नक्शे पर बने रहना चाहता है तो आतंकवाद को पनाह देना बंद करे। इन बयानों के बाद पाकिस्तान ने अब भारत को गीदड़भभकी दी है। पाकिस्तानी सेना की धमकीभरी प्रतिक्रियाशनिवार को पाकिस्तानी सेना … - [उत्तर बंगाल में मूसलाधार बारिश से जनजीवन ठप, दार्जिलिंग में भूस्खलन से सात की मौत](https://bulandhindustan.com/13178/seven-killed-due-to-landslide-in-darjeeling-due-to-torrential-rains-in-north-bengal/): उत्तर बंगाल में लगातार भारी बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। दार्जिलिंग जिले में भूस्खलन और पुल टूटने की घटनाओं में अब तक कम से कम सात लोगों की मौत हो चुकी है। जानकारी के अनुसार, मिरिक और सुखिया क्षेत्रों में भूस्खलन के कारण तीन लोगों की जान गई है। हादसे के बाद दार्जिलिंग जिला पुलिस राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है, वहीं कालिम्पोंग में स्थिति अब भी गंभीर बनी हुई है। लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों का संपर्क टूट गया है और सड़क यातायात बुरी तरह प्रभावित है। लोहे का पुल ढहा, आवाजाही पर … - [ननकीराम कंवर ने अपनी ही सरकार पर लगाया नजरबंदी का आरोप](https://bulandhindustan.com/13174/nankiram-kanwar-accused-his-own-government-of-detention/): रायपुर। शनिवार को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के बस्तर दौरे पर थे। इसी दौरान राज्य के पूर्व गृहमंत्री और वरिष्ठ आदिवासी नेता ननकीराम कंवर ने अपनी ही सरकार पर गंभीर आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि उन्हें एक घर में नजरबंद कर दिया गया। ननकीराम कंवर के अनुसार, जब वे कोरबा जिले के कलेक्टर को हटाने की मांग को लेकर मुख्यमंत्री निवास के सामने धरना देने जा रहे थे, तब पुलिस ने उन्हें रोककर एक भवन में नजरबंद कर दिया। रमन सिंह सरकार में थे गृहमंत्रीरामपुर विधानसभा सीट से विधायक रहे 82 वर्षीय ननकीराम कंवर वर्ष 2008 से 2013 … - [सरेंडर या सफाया: सुरक्षाबलों की कार्रवाई से हिल गई माओवादी विचारधारा](https://bulandhindustan.com/13169/maoist-ideology-shaken-by-the-action-of-security-forces/): रायपुर। छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों की सख्त कार्रवाई से नक्सली संगठन लगातार बैकफुट पर आते जा रहे हैं। कभी माओवादी संगठनों की शांति अपील के पत्र सामने आ रहे हैं तो कभी सरकार से युद्धविराम की मांग। इसी बीच अब माओवादी संगठन की ओर से एक और लेटर सामने आया है। इस बार यह पत्र संगठन के अंदर काम करने वालों के नाम जारी किया गया है, जिसमें लिखा गया है “अगर आपको डर लग रहा है, तो हथियार छोड़ सकते हैं, लेकिन विचारधारा नहीं।” किसके नाम से जारी हुआ लेटरनक्सली संगठन द्वारा जारी किए गए इस लेटर में संगठन के … - [बिहार चुनाव: भाजपा की पहली चुनाव समिति बैठक में 600 से ज्यादा दावेदारों के नाम पर चर्चा](https://bulandhindustan.com/13164/discussion-on-the-names-of-more-than-600-contenders-in-bihar-election-bjps-first-election-committee-meeting/): पटना। विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेश चुनाव समिति की शनिवार को पहली बैठक आयोजित हुई। बिहार भाजपा अध्यक्ष दिलीप जायसवाल की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में 125 विधानसभा सीटों के लिए 600 से अधिक संभावित उम्मीदवारों के नामों की सूची पेश की गई। बैठक में बताया गया कि 80 सीटों पर वर्तमान विधायकों के अलावा 5 से 6 कार्यकर्ताओं ने भी टिकट के लिए दावेदारी की है। दिलचस्प बात यह रही कि 52 संगठनात्मक जिलों के कोर ग्रुप की ओर से ही 500 से ज्यादा आवेदन प्राप्त हुए हैं। करीब 100 दावेदारों ने सीधे प्रदेश संगठन के समक्ष … - [छिंदवाड़ा में कफ सिरप से 14 बच्चों की मौत के बाद हड़कंप, डॉक्टर गिरफ्तार](https://bulandhindustan.com/13159/stirred-doctor-arrested-after-14-children-died-due-to-phlegm-syrup-in-chhindwara/): भोपाल/छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में जहरीले कफ सिरप से बच्चों की मौत का सिलसिला थम नहीं रहा है। परासिया उपखंड में 7 सितंबर से अब तक 10 बच्चों की मौत हो चुकी है, जबकि जिले भर में यह संख्या बढ़कर 14 तक पहुंच गई है। जांच में सामने आया है कि Coldrif नामक कफ सिरप में डायएथिलीन ग्लाइकोल (DEG) की मात्रा अत्यधिक पाई गई, जिसके बाद राज्य सरकार और प्रशासन अलर्ट मोड पर हैं। शनिवार देर रात पुलिस ने इस सिरप को लिखने वाले डॉक्टर प्रवीण सोनी को गिरफ्तार कर लिया। सरकार ने Coldrif कफ सिरप की बिक्री … - [ट्रंप ने दी चेतावनी: हमास जल्द माने शांति योजना, वरना गाजा में बढ़ेगी तबाही](https://bulandhindustan.com/13154/trump-warned-hamas-soon-peace-scheme-or-else-destruction-will-increase-in-gaza/): नई दिल्ली। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शनिवार को एक बार फिर फलस्तीन के गाजा क्षेत्र में सक्रिय हमास को सख्त चेतावनी दी है। ट्रंप ने कहा कि हमास को जल्द से जल्द कदम उठाकर इजरायल के साथ शांति समझौते पर सहमत होना चाहिए, अन्यथा गाजा में और विनाशकारी स्थिति देखने को मिल सकती है। ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ पर लिखा, “हमास को तुरंत कदम उठाना होगा, वरना सारे दांव बेकार चले जाएंगे। अब मैं किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं करूंगा।” उन्होंने कहा कि इस योजना को हमास को स्वीकार करना चाहिए और इसे … - [रायपुर में सुनार से 86 किलो चांदी की लूट, बदमाशों ने बांध दिए थे हाथ-पैर](https://bulandhindustan.com/13150/86-kg-silver-robbed-by-miscreants-tied-hands-and-feet-in-raipur/): रायपुर। राजधानी रायपुर में अज्ञात बदमाशों ने सर्राफा व्यापारी के हाथ-पैर बांधकर बड़ी वारदात को अंजाम दिया। बदमाश व्यापारी के पास रखे करीब 86 किलो चांदी के आभूषण लूटकर फरार हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। यह मामला सदर बाजार स्थित जैन मंदिर के पीछे महावीर भवन के बाजू, राजधानी पैलेस का है। जानकारी के अनुसार, बदमाशों ने व्यापारी को पहले बेहोश करने के लिए संदिग्ध वस्तु सुंघाई, फिर तिजोरी में रखे चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गए। पुलिस ने शुरू की जांच, सीसीटीवी खंगाले जा रहे वारदात की सूचना … - [रायपुर में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार आज से, सुरक्षा में तैनात रहेंगे 5 हजार बाउंसर](https://bulandhindustan.com/13146/divine-court-of-dhirendra-krishna-shastri-in-raipur-will-be-posted-in-security-from-today/): रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के गुढियारी इलाके में बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री आज से दिव्य दरबार लगाएंगे और हनुमंत कथा का आयोजन करेंगे। यह आयोजन 8 अक्टूबर तक चलेगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं और लाखों भक्तों के पहुंचने की उम्मीद है। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। पुलिस बल की भारी तैनाती के साथ ही 5 हजार बाउंसर भी व्यवस्था में लगाए गए हैं। पूरा परिसर सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है ताकि किसी भी प्रकार का विवाद या अव्यवस्था न हो सके। भक्तों के लिए विशेष … - [रायपुर में नजरबंद हुए ननकीराम कंवर, भ्रष्टाचार के विरोध में धरने की थी तैयारी](https://bulandhindustan.com/13142/preparations-were-to-protest-against-corruption-in-raipur/): रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व गृहमंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता ननकीराम कंवर को रायपुर पुलिस ने शनिवार सुबह गहोई भवन में नजरबंद कर दिया। वे अपनी ही पार्टी की सरकार के खिलाफ सीएम हाउस के बाहर धरना देने वाले थे। सूत्रों के मुताबिक, ननकीराम कंवर जब एम्स के पास पहुंचे तो पुलिस अधिकारियों ने उन्हें रोक लिया। इसके बावजूद उन्होंने गेट कूदकर निकलने की कोशिश की। उन्होंने कहा, “अगर यही रवैया रहा तो अगली बार भाजपा की सरकार नहीं बनेगी। जनता कह रही है कि अगली बार भाजपा को 15 सीट से ज्यादा नहीं मिलेंगी।” पूर्व मंत्री ने प्रशासन को … - [रायगढ़ में 48 हाथियों का झुंड तालाब में मस्ती करता नजर आया](https://bulandhindustan.com/13138/a-herd-of-48-elephants-in-raigad-was-seen-having-fun-in-the-pond/): छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में हाथियों का मस्तीभरा नहाने का नजारा सामने आया है। जंगल से निकलकर 48 हाथियों का झुंड पोड़ी तालाब में पहुंचा और काफी देर तक नहा रहे। इस झुंड में बड़े हाथियों के साथ उनके शावक भी शामिल थे। ग्रामीणों ने यह नजारा दूर से अपने मोबाइल कैमरे में कैद किया। जानकारी के अनुसार, ये हाथी रायगढ़ और धरमजयगढ़ वनमंडल क्षेत्र में सक्रिय हैं। शुक्रवार शाम को हाथियों का यह झुंड जंगल से तालाब में सीधे उतर गया। कुछ हाथी अपनी सूंड़ में पानी भरकर एक-दूसरे पर फेंक रहे थे, तो कुछ मस्ती में एक-दूसरे को … - [केएल राहुल ने भारत में मारा 9 साल बाद टेस्ट शतक](https://bulandhindustan.com/13133/kl-rahul-hit-test-century-after-9-years-in-india/): नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ भारतीय सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने अपने टेस्ट करियर का 11वां शतक जड़ा। यह उनके 9 साल बाद भारतीय सरजमीं पर पहला और करियर का दूसरा शतक था। इसके लिए उन्हें 3211 दिन तक इंतजार करना पड़ा। राहुल 100 रन बनाकर आउट हुए और इस दौरान उन्होंने एक अनोखी उपलब्धि भी हासिल की। एक ही कैलेंडर वर्ष में अनोखी उपलब्धिकेएल राहुल टेस्ट इतिहास में पहले क्रिकेटर बने, जिन्होंने एक ही कैलेंडर वर्ष में दो बार 100 रन पर आउट होने का कारनामा किया। यह लगातार दूसरी बार था जब राहुल ने टेस्ट में शतक बनाया … - [बांग्लादेशी सेनाध्यक्ष का भारत दौरा, यूएन शांति अभियानों में योगदान पर फोकस](https://bulandhindustan.com/13129/bangladeshi-army-chiefs-visit-to-india-focus-on-contribution-to-un-peace-campaigns/): ढाका/नई दिल्ली। बांग्लादेश के सेनाध्यक्ष जनरल वकार-उज-जमान इस महीने भारत आने वाले हैं। इस दौरान उनकी मुलाकात भारतीय सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी से होने की संभावना है। जनरल जमान संयुक्त राष्ट्र शांति अभियानों में सैन्य योगदान देने वाले देशों के लिए भारत में आयोजित होने वाले दो दिवसीय सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। यह सम्मेलन 14 अक्टूबर को नई दिल्ली में आयोजित किया जाएगा। इस यात्रा का महत्व इसलिए बढ़ गया है क्योंकि दोनों देशों के बीच सीमा विवाद और घुसपैठ के मुद्दों को लेकर तनातनी जारी है। बांग्लादेश ने भारतीय सीमा बाड़बंदी का विरोध किया है। बांग्लादेश की सेना … - [मध्य प्रदेश-राजस्थान: कफ सिरप से बच्चों की मौत, ड्रग कंट्रोलर ने रोक लगाई](https://bulandhindustan.com/13125/drug-controller-killed-children-due-to-madhya-pradesh-rajasthan-kapha-syrup/): नई दिल्ली। मध्य प्रदेश और राजस्थान में सर्दी-खांसी की दवाओं से बच्चों की मौत की आशंका जताई जा रही है। दोनों राज्यों में अब तक 11 बच्चों की मौत हुई है, जिन्हें कफ सिरप से जोड़ा जा रहा है। छिंदवाड़ा में सबसे ज्यादा मौतें मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में पिछले 20 दिनों में नौ बच्चों की मौत दर्ज की गई। ज्यादातर बच्चों ने नागपुर के निजी अस्पतालों में दम तोड़ा। मौतों के पीछे किडनी फेलियर को प्रमुख कारण माना जा रहा है। राजस्थान में स्थिति राजस्थान में भी दो बच्चों की मौत हुई है और कई बच्चों का अस्पताल … - [रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की गुपचुप सगाई, शादी अगले साल फरवरी में?](https://bulandhindustan.com/13120/rashmika-mandana-and-vijay-devarkondas-secret-engagement-wedding-in-february-next-year/): नई दिल्ली। ग्लैमर वर्ल्ड के चर्चित स्टार कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कथित तौर पर गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। कपल ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार की मौजूदगी में एक प्राइवेट सेरेमनी आयोजित की, जिसमें उन्होंने जिंदगी भर साथ निभाने का वादा करते हुए सगाई की अंगूठी पहनाई। शादी की तारीख तय, फरवरी में होगी शादी अफवाहों के अनुसार, रश्मिका और विजय अगले साल फरवरी में पारंपरिक रीति-रिवाज के अनुसार शादी के बंधन में बंधेंगे। हालांकि कपल की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। सोशल मीडिया पर फैंस कपल को … - [भारत की एयर डिफेंस क्षमता बढ़ेगी, रूस से और S‑400 मिसाइल प्रणाली खरीद सकता है](https://bulandhindustan.com/13115/indias-air-defense-capacity-will-increase-from-russia-and-the-s%e2%80%91400-missile-system-can-be-purchased/): नई दिल्ली। वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S‑400 एयर डिफेंस सिस्टम के प्रभावी प्रदर्शन को देखते हुए भारत रूस से अतिरिक्त बैच खरीदने पर विचार कर सकता है। सूत्रों के अनुसार इस प्रस्ताव पर रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की दिसंबर में संभावित भारत यात्रा के दौरान बातचीत हो सकती है। भारत ने अक्टूबर 2018 में रूस से S‑400 की पाँच प्रणालियाँ खरीदने का समझौता किया था; इनमें से तीन की आपूर्ति हो चुकी है। एयर चीफ मार्शल ने सालाना प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि “S‑400 एक अच्छी हथियार … ## Pages - [Home](https://bulandhindustan.com/) - [Sample Page](https://bulandhindustan.com/sample-page/): This is an example page. It’s different from a blog post because it will stay in one place and will show up in your site navigation (in most themes). Most people start with an About page that introduces them to potential site visitors. It might say something like this: Hi there! I’m a bike messenger by day, aspiring actor by night, and this is my website. I live in Los Angeles, have a great dog named Jack, and I like piña coladas. (And gettin’ caught in the rain.) …or something like this: The XYZ Doohickey Company was founded in 1971, … - [Disclaimer](https://bulandhindustan.com/disclaimer/): Disclaimer को लेकर अगर कोई व्यक्ति न्यूज़ जानकारी से किसी प्रकार का प्रश्न पूछना चाहते हैं तो कृपया आप हमारी न्यूज़ जानकारी टीम से बात कर सकते हैं email : info@bulandchhattsigarh.com https://bulandchhattisgarh.com पर दी जाने वाली जानकारी अच्छी जानकारी है और सभी लोगों को सूचित किया जाता है कि सामान्य जानकारी के उद्देश्य प्रकाशित यहां पर जानकारियां की जाती है पहले से ही हमारी इस वेबसाइट पर विश्वसनीयता और सटीकता के बारे में कई लोग पहचान कर चुके हैं लेकिन फिर भी किसी भी जानकारी या न्यूज़ से किसी व्यक्ति को कोई प्रॉब्लम होती है तो उसके जिम्मेदार हम नहीं … - [Home](https://bulandhindustan.com/tiehome-2/) - [Privacy Policy](https://bulandhindustan.com/privacy-policy-2/): हमारे बारे मेंः- अगर आप हमारे वेबसाइट का प्रयोग किसी भी समय करते हैं तो उसमें बताई गई आवश्यक बातें आपकी आवश्यक बिन्दुओं पर जानकारी प्रदान करना है। यदि आप अन्य उपयोग या लाभ लेते है तो आपको अतिरिक्त जानकारी प्रदान करनी पड़ सकती है। ताकि हम आपके द्वारा अनुरोध किये जाने वाले कार्यो का निष्पादन कर सकें। निर्धारित नियमों के तहत लागु कानून के तहत् आपके बिना अनुमति कभी भी किसी तीसरे पक्ष को हमारे द्वारा एकत्र जानकारी का खुलासा नही होगा।हमारा सूचना संग्रह उपयोगः- आप हमारी वेबसाइट / मोबाईल एप पर ऑन लाइन में भुगतान तय करते है। … - [Sample Page](https://bulandhindustan.com/sample-page-2/): This is an example page. It’s different from a blog post because it will stay in one place and will show up in your site navigation (in most themes). Most people start with an About page that introduces them to potential site visitors. It might say something like this: Hi there! I’m a bike messenger by day, aspiring actor by night, and this is my website. I live in Los Angeles, have a great dog named Jack, and I like piña coladas. (And gettin’ caught in the rain.) …or something like this: The XYZ Doohickey Company was founded in 1971, … [comment]: # (Generated by Hostinger Tools Plugin)